शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ : 5 गुर्गे गिरफ्तार ; ऐसे करते थे ठगी….

ग्वालियर | मध्य प्रदेश राज्य साइबर सेल की ग्वालियर इकाई ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले, गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
ग्वालियर साइबर सेल पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस सायबर ठग गिरोह ने ग्वालियर में एक फौजी को शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 31 लाख से अधिक का चूना लगा दिया था। इस घटना की शिकायत उसने ग्वालियर साइबर सेल पुलिस को की थी। शिकायत मिलने के बाद। पुलिस इन ठगों की तलाश में जुटी हुई थी। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है कि ,इन्होंने ठगी गई रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की है।
इसके अलावा इन्होंने मध्य प्रदेश के अन्य जिलों में भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपी खुद को शेयर ट्रेडिंग एक्सपर्ट बात कर लोगों को अपने झांसे में लेते थे।और उन्हें रकम दुगनी करने का लालच देकर उनसे पैसा इन्वेस्ट करवा कर। उनके द्वारा भेजा हुआ पैसा हड़प लेते थे। साइबर सेल पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि यह सभी अपने बैंक अकाउंट को अवैध मनी ट्रांसफर के लिए किराए पर भी देते थे। पुलिस उनके अकाउंट और मोबाइल नंबर ट्रेस करने के बाद इन सायबर ठगों तक पहुंच सकी है।
पकड़े गए आरोपियों के नाम ऋषभ शर्मा, ऋषभ ओझा और वरुण शर्मा है। इसके अलावा इनकी ही निशानदेही पर पुलिस ने इनके दो अन्य साथियों को भी पकड़ने में सफलता हासिल की है। फिलहाल ग्वालियर साइबर सेल पुलिस ने दो अन्य आरोपियों के नामों का खुलासा नहीं किया है।पुलिस पकड़े गए साइबर ठगों से और जानकारियां जुटा रही है।सायबर सेल पुलिस को इनसे कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।