कटनी

शेडो एरिया को चिन्हित कर मादक पदार्थ की चेन को करें ब्रेक करने, डीआईजी अतुल सिंह ने कटनी प्रवास के दौरान दिए निर्देश, अपराधों की समीक्षा की गई

कटनी, यशभारत। डीआईजी जबलपुर रेन्ज अतुल सिंह द्वारा कन्ट्रोल रूम कटनी में मीटिंग लेकर विगत दो माह की कार्यवाही, उपलब्धियों एवं आमामी लक्ष्य के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक ली गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक ने दिया प्रजेन्टेशन

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने पूर्व में ली गई बैठक के पालन प्रतिवेदन तथा विगत दो माह में कटनी जिले में की गई कार्यवाही, लक्ष्य प्राप्ति तथा प्राप्त सफलताओं पर पावर प्वाईट प्रजेन्टेशन के माध्यम से जानकारी प्रस्तुत की। केन्द्र सरकार द्वारा आगामी तीन वर्षों में देश को पूर्णतः मादक पदार्थ के नशे से मुक्त समाज के लक्ष्य की दिशा में कार्यवाही प्रारंभ करने के निर्देश दिए। श्री सिंह ने अपने दीर्घ अनुभवों से इस लक्ष्य को चरणबद्ध रूप से हासिल करने के तरीके सुझाए। शेडो एरिया चिन्हित कर मादक पदार्थ की चेन ब्रेक करने, पुनर्वास एवं जनजागरण से जनता की भागीदारी पर विस्तृत प्रजेन्टेशन दिया।

पुरानें प्रकरणों की समीक्षा

कटनी जिले के ऐसे पुराने प्रकरण जो धारा 173(8) जा. फौ. के तहत लंबित हैं, साथ ही जिनमे गिरफ्तारियां शेष हैं, समीक्षा की गई। शीघ्र निराकरण करने समस्त राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया।

आपरेशन मुस्कान हो सार्थक मुस्कान

श्री सिंह ने पुलिस मुख्यालय द्वारा 1 अप्रैल से प्रारंभ किए गए आपरेशन मुस्कान की सार्थकता पर बल देते हुए उन परिवारों की मुस्कान लौटाने आव्हान किया गया जिसमे अवयस्क किशोर किशोरियों को उनके घर वापस पहुंचाने में ठोस कार्यवाही की जाए। डीआईजी द्वारा विगत दो माह में देश के सुदूर स्थित शहरों से नाबालिग बालक बालिकाओं को बरामद करने की कार्यवाही करने पर संतोष जाहिर किया गया तथा इसे और प्रभावी ढंग से किए जाने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button