कटनीजबलपुरमध्य प्रदेश

शाहनगर के जनपद सीईओ का हार्ट अटैक से निधन 

 

कटनी, यशभारत। पन्ना जिले के जनपद पंचायत शाहनगर में पदस्थ 30 वर्षीय मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रसन्न चक्रवर्ती का हार्ट अटैक के बाद एमजीएम हॉस्पिटल में उपचार के दौरान निधन हो गया।

 

उनके निधन से जनपद के अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक व्याप्त हो गया। जानकारी के मुताबिक मूलत: छतरपुर जिले के ओरछा निवासी प्रसन्न चक्रवर्ती पन्ना जिले के जनपद पंचायत शाहनगर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर पदस्थ थे। बीती रात करीब साढ़े 9 बजे उन्हें सीने में तेज दर्द उठा और घबराहट शुरू हो गई। जिसके बाद उन्हें कचहरी चौक स्थित एमजीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया। उनके निधन से जनपद पंचायत शाहनगर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में शोक व्याप्त हो गया।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu