मध्य प्रदेशराज्य

शातिर महिला गिरोह : महिला अपने पति और बेटी दामाद के साथ व्यापारियों को फांसती थी , 8 तोला सोना बरामद

Table of Contents

ग्वालियर । हनी ट्रैप में फंसा कर कारोबारियो को ठगने वाली शातिर महिला गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है । कार्रवाई के दौरान पुलिस ने महिला उसके पति और बेटी दामाद को गिरफ्तार किया है lराजस्थान के ऑटो पार्ट्स कारोबारी को हनी ट्रैप कर 12 लाख रुपए का सोना लूटने वाली गैंग के तार अब इंदौर से भी जुड़ गए हैं। कारोबारी की दोस्ती फेसबुक पर इंदौर की एक महिला से हुई थी। महिला ने उसे ग्वालियर की हनी ट्रैप गैंग की मास्टरमाइंड रीता का मोबाइल नंबर दिया।

बताया जा रहा है कि इसके बाद रीता ने कारोबारी को मिलने के लिए बुला लिया। गैंग में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। ये लोग फेसबुक पर सबसे पहले कारोबारियों को ‘हैलो’ का मैसेज भेजती हैं। इसके बाद धीरे-धीरे बातचीत बढ़ाकर उनसे एडल्ट चैट करने लगती हैं।

‘हैलो’ से शुरू हुई बातचीत के बाद हनी ट्रैप गैंग की ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू होता है।

बताया जा रहा है गैंग ने राजस्थान के एक कारोबारी को हनी ट्रैप कर लूट लिया था। उसकी शिकायत के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया l

ग्वालियर के पड़ाव थाने के पास ऑटो पार्ट्स कारोबारी से कट्टे की नोक पर गहने लूटने की घटना की जब पुलिस ने गंभीरता से जांच की और सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो मामला हनी ट्रैप का निकला।

बताया जा रहा है कि रामलीला में केवट का किरदार निभाने आए राजस्थान के कोटा निवासी ऑटो पार्ट्स कारोबारी भरत भूटानी को पॉश कॉलोनी गांधी नगर के एक फ्लैट में रीता और निधि ने बुलाया था। वे उसे बेडरूम में बिस्तर तक ले गईं और उसके साथ कुछ समय बिताया।

इसी दौरान महिलाओं के पुरुष साथी वहां आ धमके और दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए करीब 12 लाख रुपए के गहने लूट लिए। व्यापारी ने पुलिस को कट्टे की नोक पर लूट की कहानी बता दी।

पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करते हुए रीता, उसके पति राजेंद्र, दामाद विशाल और बेटी निधि को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से कारोबारी से लूटे गए करीब 8 तोला सोने के गहने बरामद किए गए l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button