कटनीमध्य प्रदेश

शहर में उत्साह के साथ मना भाईदूज का पर्व, भाईयों को तिलक लगाकर लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना की बहनों ने

कटनी, यशभारत। शहर में आज भाईदूज का पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बहनों ने भाईयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना करते हुए आजीवन रक्षा का वचन लिया। भाई दूज के साथ ही आज पांच दिवसीय दीपोत्सव का भी समापन हो गया। शास्त्रों के अनुसार यमराज ने द्वितीया तिथि पर अपनी बहन यमुना से मिलने का आशीर्वाद दिया था, जिससे भाई दूज की परंपरा का जन्म हुआ। इस बार भाई दूज पर विशेष योग का संयोग बना है। आज रविवार को शनि प्रधान अनुराधा नक्षत्र और सौभाग्य तथा शोभन योग होने से भाई को प्रधान दीर्घायु का वरदान प्राप्त होगा और संबंध मधुर होंगे। भाईदूज पर्व को लेकर बहनों में खासा उत्साह देखा गया।Screenshot 20241103 193342 WhatsApp2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu