जबलपुरमध्य प्रदेश

वैवाहिक कलह के बीच पति मांग रहा अपना बेटा, पत्नी पहुंची थाने : ससुराल पक्ष पर लगाए आरोप, जांच जारी

जबलपुर, यशभारत। विवाह के बाद रोज-रोज की कलह के चलते पति और ससुराल पक्ष ने पत्नी को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया। थाने पहुंची पीडि़ता ने बताया कि उसका एक बेटा है, जिसे पति मांग रहे है और उसे निकाल रहे है। बहरहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर, जांच में लिया है।

जानकारी अनुसार 28 वर्षीय पीडि़ता निवासी द्वारका नगर घमापुर ने बताया कि उनका विवाह 2020 में आनंद राना 37 वर्ष निवासी घमापुर से दोनों परिवार की सहमति से हुआ था उसका मायका पुरानी बस्ती रांझी में है । उसके पति आनंद राना शादी के बाद से ही छोटी छोटी बातों को लेकर उससे विवाद करते थे । उसका डेढ़ वर्ष का एक बेटा है उसके पति कहते हैं कि मेरा बेटा मुझे दे दे और घर से निकल जाओ। जिसके बाद पिछले एक माह से वह अपने मायके मे रह रही है उसके पति से 2 दिन पहले ही समझौता हुआ था। पति उसे ससुराल लेकर गये थे और 2 दिन ससुराल में रहने के बाद दुबारा पति गाली गलौज करते हुये मायके वालों को भला बुरा कहने लगे। उसके सास, ससुर और जेठानी भी उसे प्रताडि़त कर रहे है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button