कटनीमध्य प्रदेश

वैलेंटाइन-डे को लेकर तैयारियां शुरू, फूलों और गिफ्ट आइटम से सजा मार्केटकल रोज-डे, कटनी में बनारस, जबलपुर और कलकत्ता से आते हैं गुलाब

कटनी,यशभारत। प्यार, रोमांस और दिल को छू लेने वाले इशारों से भरे जश्न की शुरूआत करने वाला वैलेंटाइन डे इस वर्ष 7 फरवरी से रोज डे के साथ शुरू होने जा रहा है। वह भी हमेशा के पसंदीदा गुलाब के फूलों के साथ। शहर की फूल मंडी में ऐसे ही फूलों का बाजार लगता है, जो ताजे फूलों की प्राकृतिक खूबसूरती की वजह से लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। बताया गया है कि कई फूलों की वैरायटी यहां मिल जाती है। जिनमें गुलवाकावली, जरबेरा, सुगंधा, जूही, बेला, चंपा, गुलदाउदी, डहलिया, अपराजिता, गेंदा और जरबेरा जैसे फूल शामिल हैं। वैलेंटाइन डे पर गुलाब के फूलों की ज्यादा डिमांड रहती है। बताया जाता है कि मार्केट में शहर के आसपास के अलावा प्रयागराज, बनारस, जबलपुर, नागपुर और कोलकाता से भी ऐसे फूल मंगाए जाते हैं।गुलाब का अपनों के दिलों में एक खास स्थान रहा है। यह जुनून, प्रेम, स्नेह, प्रशंसा और समर्पण का डे के बीच एक अटूट बंधन होता हैए जो जोड़ों को मोहित करता है। वैलेंटाइन-डे वैसे भी प्रेम के प्रति समर्पण का दिन माना जाता है। वैलेंटाइन डे मनाने वाले अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। अब गुलाब विभिन्न भावनाओं को व्यक्त करते हैं, जैसे कि भावुक प्रेम लाल से लेकर कोमल प्रशंसा सफेद या आड़ रंग शामिल होता है। ऐसा माना जाता है कि गुलाब की नाजुक पंखुडिय़ां और मनमोहक सुगंध इंद्रियों को मोहित कर लेती हैं, जिससे वे एक अप्रतिरोध्य उपहार बन जाते हैं।अलग-अलग रंगों का होता है महत्वलाल गुलाब गहरे स्नेह और रोमांटिक भावनाओं को व्यक्त करते हैंए यही कारण है कि वे वैलेंटाइन डे के लिए सबसे लोकप्रिय विकल्प गुलाब के फूल है। गुलाबी फूल आपके साथी को सबसे ज्यादा पसंद आते हैं। ये रंगीन फूल प्रशंसा, कृतज्ञता और मधुरता का प्रतीक हैं ये नए प्रेम संबंधों या दिल से आभार व्यक्त करने के लिए आदर्श हैं। वहीं सफेद गुलाब पवित्रता और नई शुरुआत का प्रतीक हैंए जो उन्हें उन जोड़ों के लिए एकदम सही बनाते हैं जो अपनी प्रेम कहानी का एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। जबकि पीले रंग का गुलाब परंपरागत रूप से दोस्ती से जुड़ा हुआ होता है।विविधता का है महत्वअब शीघ्र ही वेलेंटाइन-डे का समय आ रहा है। इसे देखते हुए फूलों की मांग बढऩे लगी है। वेलेंटाइन डे के दिन तो सबसे ज्यादा गुलाब के फूलों की खरीदी की जाती है।- सिमरन जसूजागुलाब का ज्यादा होता है उपयोगबाजार में फूलों की मांग इसलिए बढ़ रही है कि युवा वर्ग वेलेंटाइन डे को लेकर गुलाब के फूलों का सबसे ज्यादा उपयोग करते हैं। गुलाब प्रेम और शांति का प्रतीक होते हैं। -श्रध्दा पांडे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button