जबलपुरमध्य प्रदेश
वेलेंटाइन-डे पर पुलिस का सख्त पहरा

जबलपुर, यशभारत। प्यार का इजहार के प्रतीक वेलेंटाइन-डे को लेकर आज सोमवार को शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पार्क और दूसरे सार्वजनिक स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। शहर में पेट्रोलिंग पार्टियों की संख्या भी बढ़ाई गई थी। सार्वजनिक तौर पर कहीं भी कोई वेलेंटाइन डे के किसी आयोजन में शामिल होता भी नजर नहीं आ रहा है। सामान्य दिनों की तरह पार्कों व सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही लगी हुई है। पुलिस की ओर से पूरी सख्ती बरती गई जा रही है। साथ मनचलों पर पुलिस की पैनी नजर है। जिसके चलते कॉलेज और स्कूलों के पास विशेष नजर रखी जा रही है।