वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का 168वां बलिदान दिवस मनाया, प्रतिमा अनावरण;
जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का 168वां बलिदान दिवस मनाया, प्रतिमा अनावरण;υ
जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना
कटनी, यशभारत। रानी अवंती बाई लोधी का 168वां बलिदान दिवस बहोरीबंद के बाकल क्षेत्र में श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जिनका हेलीपैड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने अवंती बाई तिराहा पहुंचकर वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। इस अवसर पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता साधना भारती भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। प्रतिमा अनावरण के बाद आयोजित सभा में बड़ी संख्या में जनसमूह शामिल हुआ।
सभा को संबोधित करते हुए साधना भारती ने रानी अवंती बाई के शौर्य और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनका जीवन संघर्ष, त्याग और देशभक्ति का प्रतीक है, जो आज भी समाज को प्रेरणा देता है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज के समग्र विकास पर भी जोर दिया।
वहीं अपने उद्बोधन में जीतू पटवारी ने कहा कि वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का बलिदान हमें अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आज भी समाज को उनके आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है। पटवारी ने प्रदेश की वर्तमान व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है और युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आमजन के हक और सम्मान की लड़ाई लड़ती रहेगी।
कार्यक्रम में ग्रामीण अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सौरभ सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का जीवन साहस, स्वाभिमान और संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में एकता और जागरूकता लानी होगी। साथ ही उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इतिहास से प्रेरणा लेकर समाज और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस प्रभारी वीरेंद्र द्विवेदी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला, ओबीसी महासभा के राकेश सिंह लोधी सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया,इस दौरान पूर्व विधायक नीतीश पटेल,प्रियदर्शन गौर, विजय पटेल, धर्मेंद्र कुशवाहा, राकेश लोधी, कमल बंसल, अजय गोटियां,बसंत द्विवेदी, अनिल गौतम, दिव्यांश अंशु मिश्रा, विवेक गोल्डन पांडे, पंकज गौतम, मनोज गुप्ता, पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जित्तू गुप्ता, श्याम यादव, रमेश अहिरवार, सचिन बर्मन, बलराम गोटियां, विनोद अहिरवार, कृष्णा पांडे, कपिल पटेल, मुन्ना कुशवाहा, नारायण सिंह, मनोज पटेल, काशीराम पटेल, नीरज बघेल, संतोष यादव, गोविंद पटेल, विमल सिंघई, अमान सिंह, रामकुमार सराफ, आनंद पटेल, भगत सिंह पटेल, विमल सिधई, विहारी पटेल, आर.एस. पटेल, राजेंद्र पटेल, अजय सिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में लोधी समाज एवं क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे।







