जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

विवेकानंद नीडम आरओबी का शेष काम हर हाल में मार्च के पहले हफ्ते तक पूर्ण करें :  कलेक्टर  ने निरीक्षण के दौरान सेतु निगम के अधिकारियों को दिए निर्देश 

ग्वालियर / विवेकानंद नीडम के समीप निर्माणाधीन आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) आरओबी को जोड़ने के लिए बनाई जा रही एप्रोच रोड के दोनों तरफ आकर्षक फर्निशिंग, वृक्षारोपण एवं सुंदर एलईडी लाइट लगवाएं। साथ ही आरओबी के ऊपर सुरक्षा को ध्यान में रखकर ऊँचीं रैलिंग लगवाएं। यह सभी काम हर हाल में मार्च के पहले हफ्ते में पूरे कराएं। इस आशय के निर्देश कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने विवेकानंद नीडम आरओबी के निरीक्षण के दौरान सेतु निगम के अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कहा कि यह सभी कार्य कराने के बाद आरओबी पर भार वहन करने की क्षमता (लोड टेस्टिंग) जाँचें और उसके बाद 15 मार्च तक यह विवेकानंद नीडम आरओबी आम जनता के उपयोग के लिये खोला जाए। उन्होंने सेतु निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आरओबी का शेष काम युद्ध स्तर पर पूर्ण कराएँ, जिससे 15 मार्च तक यह आरओबी आमजन के लिये शुरू हो सके।

निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री सेतु निगम श्री जोगिन्दर सिंह यादव सहित विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

 

पाँचों आरओबी के नीचे का भाग पार्कों के लिये नगर निगम को हैंडओवर करें 

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने सेतु निगम के कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिए कि ग्वालियर शहर के पाँचों आरओबी के नीचे का भाग नगर निगम को हैंडओवर करने के लिये प्रस्ताव तैयार करें। उन्होंने कहा पड़ाव आरओबी के नीचे नगर निगम द्वारा विकसित किए गए पार्क की तर्ज पर विवेकानंद नीडम आरओबी सहित शहर के अन्य आरओबी के नीचे सुनियोजित ढंग से पार्क विकसित कराए जायेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App