जबलपुरमध्य प्रदेश
विवाह के बाद चाहिए लाखों का दहेज : पीडि़ता को घर से निकाला, एफआईआर

जबलपुर, यशभारत। दहेज प्रताडऩा का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जहां विवाह के बाद पति और ससुराल पक्ष लाखों रुपये के दहेज की डिमांड करते हुए पीडि़ता को प्रताडि़त करने लगे। जिसके बाद परिजनों सहित पीडि़ता महिला थाने पहुंची। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय पीडि़ता निवासी हनुमानताल ने बताया कि उसकी शादी अभिषेक 37 वर्ष से रीति रिवाज के साथ हुई थी। विवाह के बाद ससुराल पक्ष दहेज की डिमांड में अड़ गया और प्रताडि़त करने लगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।