जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

विधायक शैलेंद्र जैन ने बुलाई भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक: पार्टी को मतदान करने का लिया संकल्प

 

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ लोकसभा चुनाव को लेकर स्थानीय विधायक शैलेंद्र जैन ने पार्टी के अल्प संख्यक मोर्चा की बैठक बुलाई। बैठक में अल्प संख्यक समुदाय की ओर से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने का संकल्प लिया गया।

 

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक का आयोजन कटरा बाजार स्थित सागर लोकसभा चुनाव कार्यालय में हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर सागर विधायक शैलेंद्र जैन शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एम एजाज खान और प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेष केसरवानी भी मौजूद रहे। इस दौरान सभी अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी को मतदान करने का संकल्प लिया।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button