इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

विदाई के वक्त दूल्हा बोला- वर्जिनिटी टेस्ट कराओ : दुल्हन का साथ जाने से इनकार

मोतिहारी में शादी के बाद जमकर हंगामा हुआ। लड़की पक्ष ने दूल्हे, उसके पिता और 2 बहनोई को बंधक बना लिया। दरअसल, दूल्हे ने विदाई के वक्त दुल्हन की वर्जिनिटी टेस्ट कराने की मांग रख दी। इस डिमांड पर लड़की वाले आगबबूला हो गए। वधू पक्ष के लोगों ने दूल्हे को बंधक बना लिया। उन्हें 2 दिन बंधक बनाए रखा। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की पहल पर लड़की वालों ने उन्हें छोड़ा, लेकिन दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया।

मामला तुरकौलिया थाना के चारगाहा का है। जहां 16 नवंबर को स्वर्गीय गुदरी बैठा की बेटी की शादी बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र के अहवर शेख गांव से निर्मल बैठा के बेटे सूरज बैठा के साथ हुई। दूसरे दिन विदाई के समय दोनों पक्षों में विवाद हुआ। जिसके बाद दूल्हे ने जांच कराने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu