जबलपुरमध्य प्रदेश

विडंबना : 108 जननी एक्सप्रेस को करना पड़ा एक घंटे इंतजार 

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

मंडला| कासखंड नारायणगंज के ग्राम खैरी और पदमी के बीच बुधवार को मार्ग निर्माण कार्य शुरू किया गया। जिसके कारण यहां से गुजरने वालों ग्रामीणों, वाहन सवारों समेत अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मार्ग निर्माण के कारण दोपहर करीब 3.30 बजे 108 जननी एक्सप्रेस वाहन फंस गई। मार्ग सकरा होने के कारण कोई भी वाहन इस पार से उस पार नहीं निकल पा रहे थे। जिसके कारण लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। जानकारी अनुसार विगत तीन दिन पूर्व एक प्रसूता ने 108 जननी एक्सप्रेस में एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया था। यह गर्भवती महिला नारायणगंज के ग्राम पदमी निवासी थी। जच्चा, बच्चा दोनों नारायणगंज में भर्ती थे।

नार्मल प्रसव होने के कारण बच्चा और माँ दोनों स्वस्थ थे। तीन दिन बाद बुधवार 25 दिसंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से छुट्टी दी गई। जच्चा और बच्चा को 108 जननी एक्सप्रेस से उनके घर छोडऩे वाहन रवाना हुआ, लेकिन नारायणगंज के ग्राम खैरी से पदमी के बीच जननी एक्सप्रेस करीब एक घंटे फंसी रही।

 

बताया गया कि 108 वाहन में ग्राम पदमी निवासी महिला और उनके परिजन सवार थे, जो सुरक्षित प्रसव के बाद जनन एक्सप्रेस उन्हें घर छोडऩे जा रही थी। लेकिन रास्ते में मार्ग निर्माण कार्य के चलते जननी एक्सप्रेस को रूकना पड़ा। करीब एक घंटे इंतजार के बाद मार्ग निर्माण कर रहे लोगों ने रास्ता दिया। जिसके बाद जच्चा और बच्चा को लेकर जा रहा 108 जननी एक्सप्रेस उनके घर सुरक्षित छोड़ी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button