जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

वर्ग 1 का शिक्षक हूं 11 लाख कैश, 1 कार तो देना बनता है ,शादी के सात दिन पहले सरकारी टीचर की दहेज की डिमांड , दुल्हन ने कहा -दहेज लोभियों को सिखाना है सबक,अब शादी करनी ही नहीं ,पुलिस ने किया मामला दर्ज 

IMG 20250501 003651
Oplus_131072
IMG 20250501 003632
Oplus_131072
IMG 20250501 003714
Oplus_131072

जबलपुर यश भारत। गोहलपुर थाना अंतर्गत शादी के7 दिन पहले दहेज मांगने का एक बड़ा मामला सामने आया है जिसमें की लड़की की लड़के से सगाई तक कर दी गई, फलदान लगुन सारे कार्यक्रम पूर्ण हिंदू रीति रिवाज से किए गए और आखिरी में शादी के 7 दिन पहले लड़की वालों से वर पक्ष के लोगों द्वारा दहेज की मांग कर दी गई ,जिसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने इतना ज्यादा दहेज देने से इनकार कर दिया और विवाद थाने जा पहुंचा। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार झारिया समाज के दो परिवारों के मध्य विवाह तय हुआ था जिसमें कि 27अप्रेल को दोनों परिवारों के बीच निजी होटल में टीका, फलदान और लगुन का कार्यक्रम संपन्न हुआ था । इस दौरान लड़की पक्ष ने लगुन में 2 लाख कैश और बाकायदा सोने चांदी के जेवर लड़के पक्ष को दिए थे।इस दौरान शादी 6 मई को निश्चित हुई परंतु बीती शाम लड़के और उसकी मां द्वारा शादी के 7 दिन पहले 11 लाख कैश और कार की डिमांड लड़की पक्ष से कर दी गई। जिसके बाद लड़की के पिता संतोष झारिया निवासी त्रिमूर्ति नगर ने लड़के व उसके घर वालों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है जिसमें कि लड़का शैलेंद्र झरिया जो कि वर्ग 1 में शिक्षक है और नरसिंहपुर गोटेगांव में पदस्थ है, पिता भगवत झारिया अर्थात ससुर,सास,नंद, नंदोई, चाचा ससुर, चाची सास,देवर कुल 9 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस दौरान लड़की पक्ष में बकाया शादी का कार्ड और इंगेजमेंट तथा अन्य समारोह की पूरे वीडियो फुटेज पुलिस के समक्ष प्रस्तुत किया । पुलिस द्वारा इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu