मध्य प्रदेशराज्य

वरिष्ठ चिकित्सक तथा कांग्रेस के पूर्व पार्षद डॉ चंद्रभान तिवारी का निधन : अंतिम संस्कार आज दोपहर 1 बजे गोपालगंज मुक्तिधाम में 

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ वरिष्ठ चिकित्सक तथा कांग्रेस के पूर्व पार्षद डॉ चंद्रभान तिवारी का देर रात एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज सोमवार को दोपहर में गोपालगंज मुक्तिधाम में किया जाएगा।

नगर निगम के राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी के बड़े भाई तथा पेशे से चिकित्सक रहे डॉ चंद्रभान तिवारी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा नगर निगम में पार्षद रहे हैं। उनकी पत्नी स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत सेवारत रही है। गोपालगंज क्षेत्र में गरीब मजदूर व आम वर्गों वर्ग के बीच चिकित्सा सेवाओं के माध्यम से वे काफी लोकप्रिय रहे हैं। कांग्रेस पार्टी से पार्षद रहते हुए संगठन के विभिन्न पदों पर भी उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां को संभाला है और विभिन्न आंदोलन तथा कार्यक्रमों में भी सक्रिय भागीदारी रही है। उनकी शव यात्रा दोपहर 1 बजे गोपालगंज स्थित उनके निवास से गोपालगंज मुक्तिधाम को प्रस्थान करेगी जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

वरिष्ठ चिकित्सक तथा कांग्रेस पार्टी के पूर्व पार्षद डॉ चंद्रभान तिवारी के निधन पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव रेखा चौधरी, जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा, नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ कटारे, डॉ संदीप सबलोक समेत अनेक कांग्रेसजनों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पार्टी और समाज के लिए बड़ी क्षति बताया है। कांग्रेसजनों ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना भी की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button