इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

वकील ने महिला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा: कोर्ट में चलाए लात-घूंसे; वह चीखती रही, दूधमुंहा बच्चा रोता रहा

WhatsApp Icon Join Youtube Channel

शहडोल जिले के ब्यौहारी कोर्ट परिसर में वकील ने महिला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। महिला उसके चेंबर से भागी तो उसने पीछे आकर उसका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद जमकर घूंसे मारे। महिला चीखती रहीं और बचाने की गुहार लगाते नजर आई। पिटाई के दौरान उसका दुधमुंहा बच्चा गिर गया। वह जोर-जोर से रो रहा था। घटना गुरुवार की है। शुक्रवार को इसका वीडियो सामने आया है।

जानकारी अनुसार महिला भारती पटेल (26) पिता दशरथ पटेल निवासी ग्राम ढ़ोड़ा का एडीजे न्यायालय ब्यौहारी में पति से भरण पोषण का मामला विचाराधीन है। मारपीट करने वाले भगवान सिंह(52) उसके पति के तरफ से वकील हैं। पीड़ित महिला मामले की सुनवाई के चलते अपने बच्चे के साथ ही न्यायालय आई थी। महिला ने वकील को कुछ अपशब्द कहे गए, जिससे उन्होंने मारपीट कर दी।

वकील पर केस दर्ज
इस पूरे मामले को लेकर पुलिस के आला अधिकारी किसी भी प्रकार का बयान देने से बचते रहे। बहरहाल, पुलिस ने वकील के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राकेश सिंह बघेल ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हम वकीलों को पेशेंस रखना चाहिए। हम कानून जाने वाले लोग हैं, हमें किसी भी प्रकार से कानून तोड़ने का अधिकार नहीं है।

वकील महिला को हाथ पकड़कर पीटते रहा।
वकील महिला को हाथ पकड़कर पीटते रहा।
महिला बचाने की गुहार लगाते रही लेकिन कोई उसे बचाने नहीं आया।
महिला बचाने की गुहार लगाते रही लेकिन कोई उसे बचाने नहीं आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button