भोपालमध्य प्रदेश

लड़की के दूसरी जगह शादी करते ही एक तरफा प्यार में आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल किए

भोपाल में एक लड़की को लिवइन पाटर्नर को छोड़कर किसी और से शादी करना मंहगा पड़ गया। पुलिस की माने तो आरोपी प्रेमी ने लड़की के अश्लील फोटो वायरल कर उससे छेड़छाड़ कर दी। आरोपी से परेशान होकर करीब एक महीने बाद लड़की ने प्रेमी के खिलाफ FIR दर्ज कराई। पीड़ित पक्ष का कहना है कि केस कमजोर करने के लिए लिवइन रिलेशनशिप में रहने की बात कह रही है।

पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर में रहने वाली 20 साल की लड़की की कुछ महीने पहले ही शादी हुई है। टीआई पिपलानी चैन सिंह रघुवंशी ने बताया कि लड़की ने आरोप लगाए कि उसका शरद नाम का रिश्तेदार काफी समय से परेशान कर रहा है। रिश्तेदार होने के कारण उसका उससे परिचय था। इसी को उसने प्रेम समझ लिया।

उसकी कुछ महीने पहले शादी हो गई। उसे बाद से शरद ने उसका पीछा करना और रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। शरद लगातार उस पर उसके पति को छोड़कर उस पर उससे शादी करने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके कुछ अश्लील फोटो भी वायरल कर दिए।

उसने इसके बारे में अपने पति को बताया। इसके बाद उन्होंने रिपोर्ट की। टीआई चैन सिंह रघुवंशी ने बताया कि लड़की पहले आरोपी के साथ लिवइन में रहती थी। उसके बाद उसकी शादी हो गई। इसी कारण आरोपी शरद उसे परेशान करने लगा। लड़की की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ FIR कर ली है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu