जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
लिख रहे थे सट्टा पट्टी पुलिस ने दबोचा चार गिरफ्तार

जबलपुर यश भारत। थाना प्रभारी कुण्डम अनूप कुमार नामदेव ने बताया कि गत दिवस क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि कुण्डम बस स्टैण्ड के आसपास कुछ लडके सट्टा लिखते हुये हुये अवैध लाभ अर्जित कर रहे है। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना कुण्डम पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से दबिश देते हुये ओमकार यादव उम्र 40 वर्ष निवासी करनपुरा कुण्डम, सत्यम कुशवाहा उम्र 26 वर्ष, देवेन्द्र साहू उम्र 24 वर्ष, राहुल शिवहरे उम्र 39 वर्ष तीनों निवासी कुण्डम को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकडा गया कब्जे से नगद 18 हजार 785 रूपये एवं सट्टा पट्टी जप्त करते हुये सभी के सभी के विरूद्ध प्रथक-प्रथक धारा 4 क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।







