ग्वालियरजबलपुरमध्य प्रदेश

लव मैरिज के 20 दिन बाद आत्महत्या: प्राइवेट जॉब करने वाली युवती ने अचानक उठाया कदम

यशभारत।
ग्वालियर में एक युवती ने लव मैरिज के 20 दिन बाद फांसी लगा ली। दोनों की मुलाकात तीन महीने पहले हुई थी। बाद में दोस्ती और फिर प्यार हुआ। शादी करने का फैसला किया तो दोनों के परिवार रोड़ा बन गए। मंदिर में शादी कर ली। शनिवार रात दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद युवती ने खुदकुशी कर ली। मामले को लेकर दोनों परिवारों में तनाव की स्थिति है।

उपनगर मुरार के सिद्धेश्वर नगर निवासी 22 साल की नेहा चौहान सिटी सेंटर पटेल नगर में एक शोरूम के पास प्राइवेट आॅफिस में जॉब करती थी। अपने काम पर आने जाने के दौरान करीब 3 महीने पहले उसकी दोस्ती पटेल नगर में रहने वाले राहुल बाथम से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में मुलाकात होने लगी। प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि 22 अगस्त को दोनों ने अपने-अपने परिवार के खिलाफ जाकर मंदिर में शादी कर ली।

अभी लगा सब कुछ ठीक जा रहा है। पर ऐसा नहीं था, जो अपनी शादी के लिए एक दूसरे के परिवार के खिलाफ चले गए उनमें शादी के बाद से ही झगड़े शुरू हो गए। शनिवार रात को भी नेहा और राहुल के बीच बहस हुई। इस पर दोनों अलग-अलग सो गए। सुबह 3.30 बजे तक राहुल ने नेहा को सोता देखा था। इसके बाद वह सो गया। जब उसकी नींद खुली तो देखा कि उसी रूम में नेहा ने फांसी लगा ली है। उसने उसकी नब्ज टटोली तो सांसे थम चुकी थीं। मामले की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी है। नेहा के परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। स्थिति तनावपूर्ण है।
मामूली बहस हुई थी, पता नहीं यह कदम उठा लेगी
इस मामले में नेहा के पति राहुल का कहना है कि उन दोनों में बहुत प्यार था। रात को सोते समय मामूली बहस हुई थी। उसके बाद खाना खाकर हम दोनों सो गए। पता नहीं था सुबह जब नींद खुलेगी तो नेहा हमेशा के लिए मुझे छोड़कर चली जाएगी। उसने यह कदम क्यों उठा लिया, पता नहीं है।

आत्महत्या की वजह की जांच की जा रही है: टीआई

इस मामले में विश्वविद्यालय थाना प्रभारी आनंद बाजपेई का कहना है कि एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी है। मृतका ने 20 दिन पहले ही प्रेम विवाह किया था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। जांच में जो तथ्य आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तो मर्ग कायम कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App