मध्य प्रदेशराज्य

लव ट्रायंगल : प्रेमिका ने अपने नए प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर रचा मौत का खौफनाक खेल, चाकू से गोदकर युवक की हत्या

Table of Contents

सागर रहली l प्रेम के त्रिकोणीय मामले में हुई चाकू से गोदकर युवक की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने प्रेमिका उसके नए प्रेमी और साथी को दबोच लिया हैl

 बताया जा रहा है कि एक लड़की को पाने के लिए दो प्रेमी आपस में भिड़ गए। गुस्से में एक ने दूसरे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। दोस्त के साथ मिलकर पहले पीटा, फिर खींचकर रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के जंगल ले गए और करीब 15 बार चाकू से गोदा।

वारदात 4 मार्च को सागर के रहली थाना क्षेत्र की थी। पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालते हुए लड़की तक पहुंची, जहां प्रेम का त्रिकोणी मामला सामने आया।

पहला प्रेमी समझाने के बाद भी पीछा नहीं छोड़ रहा था। उसे रास्ते से हटाने के लिए पोस्ट ऑफिस में काम करने वाली प्रेमिका ने पुलिस की तैयारी कर रहे नए प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

4 मार्च को भगत सिंह वार्ड में रहने वाला अविनाश उर्फ आकाश ठाकुर (33) रहली थाने पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई विकास ठाकुर (30) घर से होली खेलने का कहकर निकला था, लेकिन रात होने को आई, अब तक वापस नहीं लौटा।

पुलिस ने तलाश शुरू की तो कुछ घंटों बाद उसकी लाश रहली-जबलपुर रोड स्थित मुहली के जंगल में मिली। लाश खून से सनी थी। शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। 

शुरुआती पड़ताल में धारदार हथियार से हत्या करने की आशंका जताई गई। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई, जिस पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया।

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए दूसरे पॉइंट पर काम शुरू किया। मृतक 30 साल का था, इसलिए लड़की वाले एंगल पर ज्यादा फोकस किया। पुलिस ने विकास के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली, इसमें आखिरी कॉल मेघा नाम की एक लड़की को किया गया था।

पुलिस ने लड़की का पता खोजा। पूछताछ के लिए थाने बुलाया। शुरुआत में तो वह विकास को दोस्त बताकर पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन जब सख्ती हुई तो टूट गई।

बताया जा रहा है कि मेघा ने पुलिस को बताया कि वह विकास को करीब 5 साल से जानती है। दोनों की मुलाकात अगरबत्ती बनाने के काम करने के दौरान हुई। दोनों के बीच दोस्ती हुई। फिर प्यार हो गया। अगरबत्ती बनाने का काम करने के साथ ही उसने कॉलेज की पढ़ाई भी जारी रखी।

कॉलेज में पढ़ाई के दौरान जैसीनगर निवासी अजय यादव से दोस्ती हुई। मेघा का झुकाव अजय की ओर हो गया। मेघा और अजय का मिलना-जलना शरू हो गया l

अजय ने विकास को मेघा से दूर रहने के लिए कहा। विकास मानने को तैयार नहीं था। काफी समझाने के बाद भी जब वह नहीं माना तो दोनों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। अधमरा कर वे उसे जंगल में खींचकर ले गए। वहां चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपियों ने विकास को करीब 15 बार चाकू से गोदा।

 जैसीनगर में घूम रहे थे, पकड़े गए

वारदात के बाद दोनों जैसीनगर लौट आए। मेघा के पुलिस गिरफ्त में आते ही अजय और लल्लू के नाम सामने आ गए। पुलिस ने घर में दबिश दी, लेकिन दोनों नहीं मिले। मुखबिर की सूचना पर दोनों जैसीनगर में घूमते हुए पकड़े गए। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल लिया। वारदात में उपयोग किए चाकू के बारे में भी जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button