देशमध्य प्रदेश

लद्दाख में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया; लोगों में दहशत, नुकसान की कोई खबर नहीं

लद्दाख में  शाम करीब 7:05 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 मापी गई। इस भूकंप से हुए नुकसान के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। भूकंप की गहराई 110 किमी, देशांतर 75.18 पूर्व और अक्षांश 36.01 उत्तर था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है, लेकिन इससे लोगों में दहशत फैल गई। वहीं जम्मू-कश्मीर में भी 4.2 तीव्रता का भूकंप आया।

जापान में 7.3 तीव्रता का भूकंप, राजधानी टोक्यो में भगदड़; सुनामी का भी अलर्ट जारी

जापान में बुधवार रात 7.3 तीव्रता का भूकंप आया। इसका असर राजधानी टोक्यो समेत कई शहरों में देखा गया। जापान के मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने सिर्फ एक लाइन के बयान में कहा- हमारे देश के उत्तरी-पूर्वी क्षेत्र में सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। हालात पर नजर रखी जा रहा है। इस बीच, खबर है कि राजधानी टोक्यो में भगदड़ के हालात बन गए। इस मामले में ज्यादा जानकारी का इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button