जबलपुरमध्य प्रदेश

रोटी बनाने वाली मजदूर महिला ने खाई चूहामार दवाई : मौत

जबलपुर, यशभारत। भेड़ाघाट के हीरापुरा बंधा गांव निवासी एक मजदूर महिला ने चूहामार दवाई खाकर मौत को गले लगा लिया। दरमियानी रात जब महिला के मुंह से परिजनों ने झाग निकलते हुए देखा तो तत्काल मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर, मामला जांच में लिया है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वर्षा ठाकुर पति राजकुमार ठाकुर उम्र 29 वर्ष, हीरापुरा बंधा की निवासी है। जिसने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया था। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी।

किसी युवक से करती थी बात
पुलिस सूत्रों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतिका किसी युवक से फोन पर बात करती थी, इसी तनाव के चलते उसने चूहामार दवाई खा ली। अब पूरी पुलिस पड़ताल के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

दो बच्चों की माँ है
पुलिस ने बताया कि वर्षा ठाकुर के दो बच्चे है। जिसमें लड़का पांच साल का वा लड़की 11 साल की है। मृतिका आसपास के घरों में रोटी बनाने का काम कर, जीवन यापन करती थी।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button