
रेवांचल एक्सप्रेस… के नाम से मशहूर मध्यप्रदेश के तेज गेंदबाज ईश्वर पांडेय ने इंटरनेशनल और डोमेस्टिक क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। हालांकि, वे रोड सेफ्टी जैसी इंटरनेशनल लीग में खेलते रहेंगे। वे जून में पहली बार रणजी ट्रॉफी जीतने वाली मध्यप्रदेश टीम का हिस्सा थे।
33 साल के इस तेज गेंदबाज ने सोमवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में अपने रिटायरमेंट की घोषणा की। वे देश के उन बदकिस्मत क्रिकेटर्स में से एक हैं, जिन्हें टीम इंडिया में तो चुना गया, लेकिन डेब्यू कैप नसीब नहीं हुई। ईश्वर 2014 में न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में चुने गए थे, लेकिन उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला ईश्वर ने संन्यास के बाद कहा, ‘ अगर धोनी भाई मुझे चांस देते और मैं देश के लिए अच्छा कर जाता तो निश्चित ही मेरा करियर कुछ और होता।






