जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

रेत से लोडेड ट्रक नदी में गिरा : चालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया चक्का जाम

रीवा lचोरहटा थाना क्षेत्र में एक रेत से लोडेड ट्रक नदी में गिर गया। जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना बायपास के करीब बेला सिलपरा रिंग रोड की है। इसके बाद हड़कंप मच गया l

 

जहां निर्माणाधीन सड़क से जा रहा ट्रक हादसे का शिकार हो गया। हादसे में चालक रमेश यादव की मौत के बाद नाराज परिजनों ने व्हाइट टाइगर सफारी रोड को जाम कर दिया।

 

परिजनों ने आरोप लगाया कि मशीन चालक ने सही समय में चालक को निकालने में मदद नहीं की। वरना उसकी जान बचाई जा सकती थी। जहां बड़ी मुश्किल से स्थिति पर काबू पाया जा सका। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button