मध्य प्रदेशराज्य

रिश्वतखोरी : लोकायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ बाबू को महिला सफाईकर्मी से 25 हजार रुपए लेते हुए किया ट्रैप

Table of Contents

ग्वालियर l भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी चरम पर हैl लोकायुक्त पुलिस ने नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बाबू राजेश सक्सेना को गोपाल मंदिर के पास स्थित उसके दफ्तर में एक महिला सफाईकर्मी से 25 हजार रुपए लेते हुए पकड़ा गया है।

राजेश सक्सेना पर आरोप है कि वह महिला वर्षा घंघेट से अनुकम्पा नियुक्ति के एवज में 1 लाख रुपए की रिश्वत की मांग कर रहा था। यह कार्रवाई वर्षा घंघेट निवासी गेंडेवाली सड़क की शिकायत पर की गई है। महिला को पिता पूरन बाल्मीकि के मरने के बाद अनुकम्पा पर नियुक्ति मिली थी। उसके पिता की ड्यूटी के दौरान दिसंबर 2022 को मौत हो गई थी। इसके बाद उसे 2 साल बाद अनुकम्पा नौकरी मिल गई। इसके बाद से लगातार बाबू उसे रुपयों के लिए परेशान कर रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button