जबलपुरमध्य प्रदेश
रामपुर में करंट से झुलसी महिला, मौत : नहाने के बाद गीले कपड़े तार में डालते समय हुई घटना, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

जबलपुर, यशभारत। रामपुर चौकी के कैलाशपुरी गुप्तेश्वर में आज रविवार को एक महिला की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गयी। महिला रोज की तरह नहाकर, गीले कपड़े तार में डाल रही थी, तभी तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर महिला बुरी तरह झुलस गयी और बेहोश हो गयी। जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती किया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर, मामला जांच में लिया है।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रामगोपाल सेन ने बताया कि उनकी पत्नी फूल कुमारी सेन 45 साल ने बताया कि आज सुबह बाथरुम से नहाने के बाद गीले कपड़े सुखाने तार में डाल रही थी। जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया। लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जाचं में जुटी है।