जबलपुरमध्य प्रदेश

रानीताल हत्याकांड का आरोपी माढ़ोताल तालाब किनारे पेड़ से फांसी पर लटका मिला,

महिला की हत्या के बाद फरार था आरोपी , सुबह शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

जबलपुर यश भारत । रानीताल क्षेत्र में हुई महिला की हत्या के मामले में फरार चल रहा आरोपी शनिवार सुबह माढ़ोताल तालाब के पास पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

IMG 20260314 WA0003

 

सुबह 7 बजे मिली सूचना- माढ़ोताल थाना प्रभारी वीरेंद्र पवार ने बताया शनिवार सुबह करीब 7 बजे पुलिस को सूचना मिली कि माढ़ोताल क्षेत्र स्थित तालाब के पास एक युवक पेड़ से फांसी पर लटका हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की।

शिनाख्त में सामने आया रानीताल हत्याकांड का आरोपी

पुलिस द्वारा की गई पहचान में मृतक की शिनाख्त अंकित बर्मन के रूप में हुई, जो रानीताल क्षेत्र में पल्लवी अहिरवार की हत्या के मामले में आरोपी था। हत्या की घटना के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

प्रेम प्रसंग का एंगल, जांच जारी

मामले को लेकर यादव कॉलोनी चौकी प्रभारी गणपत मर्सकोले ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पल्लवी अहिरवार की हत्या अंकित बर्मन ने ही की थी। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हत्या किन परिस्थितियों में हुई और आरोपी ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जांच अभी जारी है।

मृतिका की फोटो

पोस्टमार्टम के बाद सामने आएंगे तथ्य

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों और पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button