नरसिंहपुर lजिले के गाडरवारा स्थित एनटीपीसी थर्मल पावर प्लांट में एक बड़ा हादसा हो गया, इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। राख डाईक में राख भरने गया ट्रक अचानक धंस गया, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक चालक की पहचान सागर जिले की बंडा तहसील निवासी वीरेंद्र (30) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र रोजाना की तरह राख भरने के लिए राखड क्षेत्र में ट्रक लेकर पहुंचा था। इसी दौरान मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे ट्रक और चालक राख में दब गया।
घटना की सूचना मिलते ही डोंगरगांव पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी प्रकाश पाठक ने बताया कि पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्यवाही की है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच जारी है। आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Back to top button