जबलपुरमध्य प्रदेश

रांझी में तीसरी मंजिल से गिरा मजदूर : इलाज के दौरान विक्टोरिया में तोड़ा दम, खमरिया फैक्ट्री कर्मी का बना रहा था भवन

जबलपुर, यशभारत। रांझी के बिलपुरवा में खमरिया फैक्ट्री कर्मी का बंगला बनाते समय तीसरी मंजिल से गिरे मजदूरी की विक्टोरिया में इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गयी। मजदूर यहां महिनों से कार्य कर रहा था। छत से सिर के बल गिरने के बाद मजदूर का सिर फट गया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर, मामला जांच में लिया है।

जानकारी अनुसार भरत लाल महोबिया 51 वर्ष पेशे से मिस्त्री है और रांझी का निवासी है। जो ग्राम बिलपुरवा स्थित राजेश ठाकुर के बंगले के निर्माण में मजदूरी कर रहा था। राजेश के पिता खमरिया फैक्ट्री में कार्यरत है। कल बुधवार को दोपहर में भरत लाल बंगले की तीसरी मंजिल में काम कर रहा था और पैर फिसल जाने के कारण सीधे सिर के बल नीचे जा गिरा। जिसके सिर में गंभीर चोट थी।

विक्टोरिया में कराया भर्ती
मेडिकल पीएम कराने पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि भरत लाल
को घायल होने पर आनन-फानन में विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान भरत लाल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर, मामला जांच में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu