जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

यू टूबर के खिलाफ पंचायत सचिवों ने कलेक्टर,एस पी से करी शिकायत, लगाया वसूली का आरोप

जबलपुर, यश भारत। जिले में लगातार फर्जी और संदिध पत्रकारों की वसूली के मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार को जबलपुर जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले सचिवों और सरपंचों के द्वारा जबलपुर कलेक्टर और जबलपुर एसपी को लिखित शिकायत दी गई है। जिसमें फर्जी पत्रकारों और युटयुबरों के द्वारा बेवजह परेशान करने छवि धूमिल करने और वसूली करने के आरोप लगाए गए हैं। जिसको लेकर जबलपुर एसपी संपत उपाध्याय द्वारा जांच के उपरांत कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गई है।

Table of Contents

गौर क्षेत्र में चल रही वसूली

शिकायत करने आए सचिवों ने बताया कि सबसे ज्यादा गौर क्षेत्र में जसवंत सिंह नमक यूट्यूब के द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है और उसकी बात ना मानने पर बेवजह गलत समाचार चलाए जा रहे हैं। सचिवों ने बताया कि ग्राम पंचायत पिपरिया को लेकर सबसे ज्यादा समाचार चलाए जा रहे हैं जिसमें गलत जानकारियां दी जा रही हैं। जिस विषय मे संबंधित अधिकारियों द्वारा कई बार जांच भी की गई है लेकिन उसमें कोई भी खामी सामने नहीं आई है फिर भी जसवंत सिंह द्वारा लगातार गलत समाचार चलाए जा रहे हैं, जिसका कारण है उक्त पंचायत में सरपंच का पिछड़ी जाति का होना जिसके चलते जसवंत सिंह दबाव बनाकर वसूली करना चाह रहा है। जानकारी के मुताबिक जसवंत सिंह के ऊपर पूर्व में भी फर्जी सिम बेचने को लेकर भी कार्यवाही हो चुकी है जिसको लेकर जल्द ही बड़े खुलासे सामने आएंगे।

बड़ी कार्यवाही की दरकार

कुछ सालों पहले पुलिस द्वारा फर्जी पत्रकारों पर एक बड़ी कार्रवाई की गई थी, जिसमें कुछ को जेल की हवा खानी पड़ी थी। अब समय बीत जाने के बाद एक बार फिर फर्जी गैंग तैयार हो गई है जो विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय है। इस को लेकर कई वरिष्ठ पत्रकार और संगठन अधिकारियों से शिकायत भी कर चुके हैं, ऐसे में एक बार फिर से फर्जी पत्रकारों पर कार्यवाही होनी चाहिए जो कहीं न कहीं अनैतिक कामों के साथ-साथ पत्रकारिता के स्तर को भी गिरा रहे हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button