यूपीएससी में 95वी रैंक पाकर श्रुति बनी भारतीय वन सेवा अधिकारी

दमोह,पथरियाlकहते है मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है ।कुछ ऐसा ही उदाहरण प्रस्तुत किया है पथरिया नगर के किराना व्यापारी दिनेश जैन पारले की बेटी श्रुति ने जिन्होंने भारतीय वन सेवा यूपीएससी आई एफ एस में 95 वी रैंक पाकर परिवार,नगर,जैन समाज का नाम रोशन किया। श्रुति जैन के परिवार में माता पिता दिनेश,संध्या जैन भाई संभव हैं।आपकी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर पथरिया कक्षा पांच तक हुई।पढ़ने में अत्यधिक रुचि होने के कारण श्रुति का नवोदय विद्यालय हटा में चयन हो गया और बारहवीं तक अध्ययन कर भोपाल के कॉलेज एन आई टी भोपाल इंजीनियरिंग से स्नातक तक पढ़ाई की फिर कुछ बड़ा करने की ललक के
सिविल सर्विस की तैयारी प्रारंभ कर दी जिसके लिए उनका चयन जैन समाज की बड़ी संस्था जीतो संस्थान जयपुर और दिल्ली में 3 वर्ष तक पूरी शिद्दत से यूपीएससी में चयन होनी की कसम खा ली फिर क्या था लक्ष्य की प्राप्ति मई 2025 में पूर्ण हो गई। श्रुति
नवोदय विद्यालय में राष्ट्रीय स्तर तक बास्केट बाल खेलने गई।श्रुति अपनी सफलता का श्रेय अपने माता, पिता और गुरुजनों को देती है साथ ही पर्यावरण संरक्षण में यथा संभव प्रयास करने की प्राथमिकता व्यक्त की।







