मंडला l घुघरी थाना क्षेत्र की सलवाह चौकी अंतर्गत कुसमी गांव में एक युवक की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शेखर (45) पिता जमादार, निवासी कुसमी के रूप में हुई है। घटना बुधवार दोपहर की है। सलवाह चौकी प्रभारी नीलेश पटेल ने बताया कि शेखर अपने घर में अकेला रहता था। बुधवार दोपहर वह अपनी बाड़ी में काम कर रहा था।
इसी दौरान बाड़ी के ऊपर से गुजर रही 33 केवी बिजली लाइन का एक तार टूटकर सीधे उसके चेहरे पर गिर गया। तार गिरने से शेखर को तेज करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर सलवाह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम के लिए घुघरी स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना के बाद से कुसमी गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Back to top button