कटनीमध्य प्रदेश

यात्रियों की बढ़ सकती है मुश्किलें

होली के दो दिन पूर्व बस ऑपरेटरों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

होली से दो दिन पहले बस ऑपरेटरों की हड़ताल की चेतावनी

यात्रियों की बढ़ सकती है परेशानी

कटनी, यशभारत। बस ऑपरेटरों ने नई परिवहन नीति के विरोध में 2 मार्च से चक्का जाम और हड़ताल की चेतावनी दी है। बस ऑपरेटरों का कहना है कि अगर सरकार नई नीति वापस नहीं लेती है, तो प्रदेश की 28 हजार बसों के पहिए थम सकते हैं, जिससे रोजाना लगभग डेढ़ लाख यात्री प्रभावित हो सकते हैं। विशेष रूप से होली के त्यौहार के ठीक पहले यह चेतावनी यात्रियों के लिए बड़ी समस्या बन सकती है। बस ऑपरेटरों ने कटनी, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, सतना सहित कई जिलों में कलेक्टर व आरटीओ को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों और विरोध का संकेत दिया है।
बस ऑपरेटरों का कहना है कि नई नीति से संचालन शुल्क, नियमों और लाइसेंस व्यवस्था में बदलाव हुआ है, जिससे छोटे और निजी बस ऑपरेटरों पर बड़ा असर पड़ेगा। अगर सरकार उनकी मांग नहीं मानती है, तो बस सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं और यात्रियों को त्यौहार के दौरान भारी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। परिवहन विभाग की ओर से अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। यात्रियों से अपील की जा रही है कि यात्रा की योजना पहले से बनाएं और स्थिति पर नजर रखें। नागरिकों का कहना है कि इस तरह की हड़ताल से न केवल यात्री प्रभावित होंगे, बल्कि सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों पर भी असर पड़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button