यश भारत ब्रेकिंग -लगता है ग्वारीघाट के सुख सागर कॉलोनी में “खामोशी” के बीच हो गई करोड़ों की चोरी, कोई कुछ बताने को तैयार नहीं

जबलपुर। ग्वारीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत सुख सागर कॉलोनी में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के घर बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि चोरी से ज्यादा चर्चा अब चुप्पी की हो रही है।पुलिस सूत्रों के अनुसार नाले से जुड़े रास्ते का फायदा उठाकर लगभग 4 अज्ञात चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। प्रारंभिक जानकारी में करोड़ों के सोने और कीमती जेवरात चोरी होने की बात सामने आ रही है, हालांकि वास्तविक रकम और सामग्री का खुलासा अभी तक आधिकारिक तौर पर नहीं हो सका है।घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें चार संदिग्ध आरोपी चोरी करते नजर आ रहे हैं। पुलिस का दावा है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
मगर दिलचस्प पहलू यह है कि इस पूरे मामले में न पीड़ित खुलकर बोल रहा है और न ही पुलिस कोई ठोस जानकारी देने की स्थिति में है। बड़े अधिकारियों का कहना है कि “मामले की जानकारी अभी-अभी सामने आई है, जांच जारी है।” वहीं थाना प्रभारी ग्वारीघाट नर्मदा जन्मोत्सव की व्यवस्था में व्यस्त बताए जा रहे हैं।ऐसे में सवाल यह उठता है कि अगर चोरी करोड़ों की है, तो खामोशी इतनी भारी क्यों है?फिलहाल सुख सागर कॉलोनी में चोरी से ज्यादा चर्चा इस बात की है कि आख़िर कोई कुछ साफ-साफ बताने को तैयार क्यों नहीं। फिलहाल चोरी की जानकारी पूर्ण रूप से अभी बहु प्रतीक्षित है






