यश भारत ब्रेकिंग – मर्डर -रानीताल क्षेत्र में महिला की लाश मिलने से सनसनी, कचरे के ढेर में मिला शव

जबलपुर यश भारत. रानीताल क्षेत्र में रविवार को सुबह सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब बीजेपी कार्यालय के बगल में कचरे के ढेर में एक महिला की लाश मिलने की सूचना सामने आई। स्थानीय लोगों ने कचरे के ढेर में महिला का शव पड़ा देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही लार्डगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में महिला के शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है और हत्या की आशंका जताई जा रही है।बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर शव मिला है वहां अक्सर कचरा डंप किया जाता है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की कहीं और हत्या कर शव को यहां फेंका गया हो।फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। मामले में लार्डगंज थाना पुलिस द्वारा जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।







