जबलपुरमध्य प्रदेश

*यश भारत ब्रेकिंग अपडेट आशीष शुक्ला* *बरगी विधायक संजय यादव के छोटे पुत्र ने घर के चेन्जिंग रुम में खुद को गोली मारी : मौत*

WhatsApp Image 2021 11 11 at 5.03.20 PM 2

WhatsApp Image 2021 11 11 at 6.09.39 PM

जबलपुर, यशभारत। आज जबलपुर में उस वक्त सनसनी फैल गयी, जब यह जानकारी आग की तरह फैली कि बरगी विधायक के छोटे पुत्र विभव उर्फ विभु को गोली लग गयी और उसे इलाज के लिए निजी असस्पताल ले जाया गया। जानकारी लगते ही विधायक संजय यादव भी अस्पताल पहुंचे है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आईजी उमेश जोगा और पुलिस कप्तान सिद्धार्थ बहुगुणा पहुंचे है।

एएसपी शहर रोहित काशवानी ने विस्त्रित जानकारी देते हुए बताया कि विधायक संजय याादव के छोटे पुत्र विभु उम्र 17 साल ने घर के बाथरुम के समीप चेन्जिंग रुम में खुद को सिर पर गोली मार ली। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित किया गया। श्री काशवानी ने बताया कि यह घटना क्यों घटी, पुलिस इसकी बारीकी से जानकारी इकत्रित कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल एवं घर के समीप भारी भीड़ एकत्रित हो गयी। लोग इस बात पर आवाक थे कि ऐसा क्या हुआ कि यह गोली चल गयी। घटना के बाद घर में कौन-कौन था यह भी पुलिस पता कर रही है।

सुसाइड नोट लिखकर खुद पर चलाई गोली
जानकारी के अनुसार विधायक संजय यादव के बेटे विभु ने पहले करीब 5 पन्ने का सुसाइड नोट लिखा है। उसके बाद पूरी प्लानिंग के बाद गोली मारकर, आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में क्या लिखा है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Image 2021 11 11 at 5.02.26 PM 1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu