डिंडोरी lबजाग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विक्रमपुर में सुबह सुबह मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि संदीप पिता बलवंत बनवासी उम्र 26 वर्ष निवासी विक्रमपुर अपने घर के पीछे बाड़ी में मादक पदार्थ गांजा के चार पेंड़ अवैध रूप से लगाया है कि सूचना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह जिला डिण्डौरी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी के कुशल निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बजाग के मार्गदर्शन में थाना बजाग के पुलिस स्टॉफ ने सूचना की तस्दीक की जिसमें संदीप बनवासी अपने मकान के पीछे बाड़ी में 4 गांजा का पेंड़ लगाया हुआ मिला l
जिसे गवाहों के समक्ष मौके की कार्यवाही कर तौला जिसमें चारो पेंड़ गांजा मादक पदार्थ का डंठल सहित वजन 10.690 किलो ग्राम मिला जिसे जप्त किया गया तथा आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया है। पूछताछ कर वैधानिक कार्यवाही की जाती है। उक्त कार्यवाही में थाना बजाग स्टॉफ सउनि रमेश कुड़ापे, प्रआर, 90 शिवा पटेल, आर. 47 महेन्द्र, आर. 64 अरविंद वाटिया, वाहन चालक आकाश अहिरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Back to top button