जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

मोबाइल सुधरवाने पहुंचे युवक ले उड़ा दुकान संचालक का मोबाइल

आरोपी अभिरक्षा में; आज पुलिस करेगी कोर्ट में पेश

जबलपुर यशभारत । थाना ओमती में दुकान से मोबाइल चुराने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने अभिरक्षा में ले लिया है आरोपी युवक दुकान में मोबाइल रिपेयरिंग कराने आया था जहां उसकी नियत खराब हो गई और उसने दुकान संचालक का ही 18000 का मोबाइल पारकर रफूचक्कर हो गया पकड़े गए आरोपी को पुलिस आज माननीय न्यायालय में पेश करेगी।

जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि जुनेद खान उम्र 29 वर्ष निवासी बड़ी ओमती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बड़ी ओमती मेे मोबाइल की दुकान है दुकान पर एक लड़का उम्र लगभग 25 वर्ष का 2-3 पुराने मोबाइल लेकर बनवाने के लिये आया बातचीत के दौरान उस लड़के ने उसे चकमा देकर उसकी दुकान के काउंटर में रखा उसका ओप्पो कम्पनी का मोबाइल एफ 21 प्रो कीमती लगभग 18 हजार रूपये चुरा लिया और दुकान से चला गया उस समय वह ध्यान नहीं दे पाया, जब उसे थोड़ी देर में मोबाइल की जरूरत पड़ी तो उसने मोबाईल तलाश पर मोबाइल नहीं मिला उसने दुकान में सीसीटीव्ही कैमरा चैक किये तो वही लड़का उसका मोबाइल चुराते हुये दिख रहा है
ंमिले सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर चिन्हित करते हुये आरोपी अरविन्द सोनी उम्र 26 वर्ष निवासी नूरानी मंस्जिद के पीछे आनंदनगर अधारताल को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गयी जिसने मोबाईल दुकान से मोबाईल चुराना स्वीकार किया आरोपी से चुराया हुआ मोबाईल जप्त करते हुये आरोपी को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर आज मान्नीय न्यायालय में पेश किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button