मैं सागर को हरिसिंह गौर के चश्मे से देखता हूँ : विवेक तंखा…देखें पूरा वीडियो…
राज्यसभा सांसद ने सागर जिले के अधिवक्ताओं को किया संबोधित

जबलपुर, यशभारत। राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने शुक्रवार को सागर जिला बार एसोसिएशन के वकीलों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे राजनीति में कोई कंप्रोमाइज करने नहीं आए हैं। उन्हें उन लोगों के खिलाफ लड़ाई लडऩी है जो समाज को प्रदूषित कर रहे हैं । सागर जिले में अब एक नया माहौल बन रहा है और आने वाले समय में इस शहर में नए हरिसिंह गौर पैदा होंगे। जो सागर को नया स्वरूप देंगे। वह शनिवार को सागर पहुंचे हुए थे जहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान बार एसोसिएशन के सदस्यों को संबोधित करते हुए उन्होंने कई राजनीतिक बिंदुओं को भी उठाया । जिसमें ओबीसी आरक्षण के मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ,भूपेंद्र सिंह पर झूठे आरोप लगाने के खिलाफ केस की जानकारी भी दी। साथ ही उन्होंने नगर निगम चुनावों में भाजपा द्वारा फं ड के आवंटन के मुद्दे पर फैलाए जा रहे भ्रम पर अपनी बात रखी और भाजपा नेताओं को आड़े हाथों लिया।