मध्य प्रदेशराज्य

मैं थाना प्रभारी बोल रहा हूं… अकाउंट में 50 हजार रुपए डाल दो… नहीं तो बेटा गया समझो?

जल संसाधन विभाग के रिटायर अधिकारी से ऑनलाइन ठगी, पुलिस जांच में जुटी

Table of Contents

ग्वालियर l ऑनलाइन फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं तो वही साइबर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ताजा मामला जल संसाधन विभाग से सेवानिवृत्त एक अधिकारी से जुड़ा है जहां ठग ने खुद को थाना प्रभारी बताकर 74 वर्षीय बुजुर्ग को कॉल किया और उनके बेटे के गैंगरेप मामले में गिरफ्तार होने की झूठी कहानी सुनाकर डराया। और 50 हज़ार की ठगी का शिकार बना लिया l

महाराजपुरा थाना क्षेत्र के भिंड रोड निवासी राजेंद्र प्रसाद शर्मा, जो जल संसाधन विभाग से रिटायर्ड सब डिविजनल ऑफिसर हैं, को दो दिन पहले एक कॉल आया था। पहली बार कॉल मिस हो गई, लेकिन दूसरी बार फोन उठाने पर कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को टीआई बताया।

फोन पर आरोपी ने कहा कि उनके बेटे को पुलिस ने गैंगरेप के मामले में पकड़ा है। यह सुनते ही बुजुर्ग घबरा गए। कॉलर लगातार उन्हें धमकाता रहा और दबाव बनाता रहा। जब बुजुर्ग ने बेटे से बात कराने की मांग की तो दूसरी ओर से रोने और बचाने की आवाजें सुनाई देने लगीं, जिससे उन्हें लगा कि उनके बेटे के साथ मारपीट की जा रही है। बाद में बेटे को कॉल लगाने पर पता चला कि उनके साथ ठगी हो चुकी है, पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button