जबलपुरमध्य प्रदेश

मेरी विधानसभा की जनता के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है: लखन

जबलपुर, यशभारत। जबलपुर की समस्याओं से आप सभी वाकिफ है। प्रतिदिन अपनी लेखनी से जनता की आवाज बुलंद कर बखूबी उन समस्याओं को शासन प्रशासन के समक्ष लाते है। परन्तु देखने में आ रहा है कि शासन प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वाहन करने में नाकाम रहे है। समस्याओं को हल करने का सिर्फ ढिढोंरा तो पीटा जा रहा है परन्तु जनता के पैसों की खूब फिजूल खर्ची कर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। यह बात कांग्रस के पूर्व क्षेत्र विधायक लखन घनघोरिया ने एक पत्रकारवार्ता में कही।

विधायक ने कहा कि शहर की मूलभूत समस्याओं एवं कठिनाईयो का सामना मेरी पूर्व विधानसभा की जनता भी कर रही है। आप जबलपुर के निवासी होने के कारण इन तथ्यों को भली भांति जानते है कि मेरी विधानसभा के आधे से अधिक नागरिक गरीब एवं मध्यम वर्ग के है, जिनका जीवन यापन मुख्य रूप से दैनिक वेतन भोगी मजदूरी पर होता है एवं मेरे द्वारा समय-समय पर प्रशासनिक अधिकारियों को जन समस्याओं से अवगत कराया गया है। परन्तु यह देखा जा रहा है कि शासन प्रशासन उसै अनदेखा करता है, जिससे मुझे महसूस हो रहा है कि जानबूझ कर मेरे प्रतिनिधित्व क्षेत्र पूर्व विधानसभा की उपेक्षा की जा रही है। जन समस्याओं को लेकर जनता के हित में आम नागरिकों एवं कांग्रेस कार्यकत्ताओं की उपस्थिति में मेरे द्वारा जन न्याय यात्रा 31 मई को संविधान निर्माता बाबासाहेब अम्बेडकर जी की प्रतिमा स्थल से नगर निगम तक पदयात्रा कर नगर निगम जबलपुर को घेरने का कार्य किया जायेगा एवं मध्यप्रदेश शासन के सक्षम अधिकारी को ज्ञापन सौपकर समस्याओं के समाधान हेतु पत्र दिया जायेगा।

टंकी का उपयोग नहीं हो पा रहा है
विधायक ने कहा कि संजय गाँधी वार्ड में डेढ़ वर्ष पूर्व 55 लाख गेलन की टंकी का निर्माण पूर्ण हो चुका है, परन्तु निगम प्रशासन की उदासीनता के कारण इसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। यही हालात मिल्क स्कीम, अब्दुल हमीद वार्ड की टंकी किलकारी गार्डन की 55 लाख गेलन क्षमता वाली टंकी की है, जिसे 4-4 मीटर कम भरा जाता है। कुली हिल्स बेलबाग की टंकी 16 मीटर भरने की बजाय आधी भरी जाती है। इस टंकी से श्यामा प्रसाद मुखर्जी, आचार्य विनोवा भावे, शीतलामाई, जवाहरलाल नेहरू, द्वारका प्रसाद मिश्र, सेठ गोविंददास वार्ड, सिद्धबाबा वार्ड 8 वार्डो की पानी की सप्लाई होती है। बेलबाग महर्षि अरविंद खेरमाई वार्ड 8 का हिस्सा भी प्रभावित हो रहा है।
सर्वे हुआ पर निर्माण कार्य नहीं हुआ
अमृत जल योजना से प्रस्तावित टेढ़ी नीम की टंकी बीमा अस्पताल श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड की टंकी के निर्माण का सर्वे तो हुआ पर निर्माण कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं किया गया। रांझी पम्प हाउस से मरी जाने वाली टकी को इसलिए भरा नहीं जाता कि कट विधानसभा को अतिरिक्त पानी की सप्लाई दी जाती है। कमोवेश यही स्थिति लेमा गार्डन चितरंजनदास वार्ड की टंकी की भी है उसे भी पूरा नहीं भरा जाता। इस मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष जगत बहादुर अन्नू, पश्चिम विधायक तरूण भनोत, उत्तर मध्य विधायक विनय सक्सेना सहित कांग्रेस के बड़े नेता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App