मुरादाबाद दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा शोरगुल वाला शहर देखिए UN की पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश का मुरादाबाद शहर दुनिया का दूसरा सबसे अधिक शोरगुर यानी ध्वनि प्रदूषण वाला शहर है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी लिस्ट में मुरादाबाद शहर का नाम बांग्लादेश के ढाका के बाद दूसरे नंबर पर है। लिस्ट में कुल 13 दक्षिण एशियाई शहर शामिल हैं, जिनमें 5 भारत के हैं। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) द्वारा जारी वार्षिक फ्रंटियर रिपोर्ट 2022 में दुनिया के सबसे ज्यादा शोरगुल वाले शहरों की लिस्ट दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, मुरादाबाद में 114 डेसिबल (डीबी) ध्वनि प्रदूषण दर्ज किया गया। कुल मिलाकर 61 शहरों में ध्वनि प्रदूषण का आंकलन किया गया। यहां देखिए लिस्ट
दुनिया के 15 सबसे अधिक ध्वनि प्रदूषित शहर (Top 15 most noise polluted cities in the world)
ढाका (बांग्लादेश): 119 डेसीबल (डीबी)
मुरादाबाद (भारत): 114 डीबी
इस्लामाबाद (पाकिस्तान): 105 डीबी
राजशाही (बांग्लादेश): 103 डीबी
हो ची मिन्ह सिटी (वियतनाम): 103 डीबी
इबादान (नाइजीरिया): 101 डीबी
कुपोंडोल (नेपाल): 100 डीबी
अल्जीयर्स (अल्जीरिया): 100 डीबी
बैंकॉक (थाईलैंड): 99 dB
न्यूयॉर्क (यूएस): 95 डीबी
दमिश्क (सीरिया): 94 डीबी
मनीला (फिलीपींस): 92 डीबी
हांगकांग (चीन): 89 डीबी
कोलकाता (भारत): 89 डीबी
आसनोल (भारत): 89 डीबी