मुख्यमंत्री ने किया रामलला का पूजन…. पढ़े पूरी खबर

भोपाल यश भारतl अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में श्यामला हिल्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर शाम आतिशबाजी, दीपोत्सव एवं भगवान श्रीरामलला मंदिर की प्रतिकृति पर दीप प्रज्जवलित कर पुष्प अर्पित किए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, सांसद सुश्री प्रज्ञा सिंह ठाकुर, विधायक रामेश्वर शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, महापौर श्रीमती मालती राय, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, निगम अध्यक्ष शैतान सिंह पाल, पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी सहित पार्टी पदाधिकारियों के साथ दीप प्रज्जवलित कर उत्सव मनाया।