मध्य प्रदेशराज्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा – राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है, गौरी शंकर जी से की क्षेत्र विकास की प्रार्थना

Table of Contents

दमोह l प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हटा में आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में शामिल होने हटा पँहुचेl बीटीआई मैदान हेलीपैड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आत्मीय स्वागत प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी, प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग कल्याण के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, हटा विधायक उमा देवी खटीक, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे सहित जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। हेलीकाप्टर से मुख्यमंत्री जी के साथ उच्च शिक्षा, आयुष एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री एवं दमोह जिले के प्रभारी मंत्री श्री इंदर सिंह परमार हटा पहुँचे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गौरीशंकर मन्दिर पँहुचे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बेटियों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है l यहॉ दुल्हावेश धारी भगवान भोलेनाथ जी के दर्शन-पूजन के बाद, परिसर में आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। हेलीपेड से कार्यक्रम स्थल जाने के दौरान जगह-जगह हटावासियों ने मुख्यमंत्री जी का आत्मीय स्वागत कर अभिनंदन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button