देश
मुंबई में बड़ा हादसा, बांद्रा कुर्ला में निर्माणाधीन पुल गिरा, 13 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बांद्रा कुर्ला कंपलेक्स में निर्माणाधीन फ्लाईओवर ढह गया जिसके कारण वहां काम करने वाले 13 मजदूर जख्मी हो गए हैं। पुलिए और फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। ये घटना सुबह 4.40 बजे हुई है।