कटनीमध्य प्रदेश

मारपीट में पत्नी की मौत, पति पर हत्या का मामला दर्ज, स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेवरी में घरेलू विवाद को वारदात

कटनी, यशभारत। स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तेवरी में घरेलू विवाद के दौरान हुई हिंसा के कारण एक महिला की जान चली गई। करीब 20 दिन पहले हुई इस घटना में खेरमाई मंदिर मोहल्ले में पति-पत्नी के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी का माहौल है। स्लीमनाबाद पुलिस ने बताया कि यह घटना 29 जनवरी की शाम करीब 6 बजे की है। आरोपी वीरेंद्र कोल 32 वर्ष का अपनी पत्नी पूजा कोल 28 वर्ष से किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान आरोपी ने पूजा के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। घायल पूजा को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था मगर इलाज से पहले ही पूजा ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मृतका के भाई रोशन कोल निवासी शारदा मोहल्ला तेवरी ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्लीमनाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में सामने आए तथ्यों एवं डॉक्टरी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने गत देर रात आरोपी पति के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार समन ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी बारीकी से जांच की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button