मारपीट कर महिला की नृशंस हत्या : जमीन नपाई के चलते हुआ विवाद, परिजनों ने किया चक्का जाम

सागर lसागर के सानौधा थाना क्षेत्र में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब मारपीट कर एक महिला की हत्या कर दी गई l रविवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया और परिजन को सौंप दिया।
परिजन ने घटना के विरोध में सिविल लाइन चौराहे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम की खबर मिलते ही सिविल लाइन, गोपालगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देकर लोगों को शांत कराया। वे दोषियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सीएसपी नीलम चौधरी ने उन्हें मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद वे माने और शव लेकर घर के लिए रवाना हो गए।
ऐसे हुआ विवाद
बताया जाता है कि गांव के लोधी समाज के कुछ लोगों के साथ जमीनी विवाद चल रहा था। शनिवार को जमीनी की नपती कराई गई थी। अधिकारियों ने नपती की। किसी के चलते विवाद हो गया उन्होंने आरोप लगाया कि विवाद में मायारानी उर्फ दशोदा पाल उम्र 50 साल के साथ मारपीट की गई। मारपीट में गंभीर चोटे आईं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।