मामी के अवैध संबंध उजागर होने के डर से नानी की कर दी हत्या : दो आरोपी गिरफ्तार
सतना। मामी के साथ चल रहे अवैध प्रेम संबंध के खुलासे के डर से नानी की हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री हंसराज सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) श्री प्रेमलाल कुर्वे एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री मनोज दीक्षित के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामपुर बाघेलान निरीक्षक संदीप चतुर्वेदी के नेतृत्व में की गई।
घटना का विवरण
थाना रामपुर बाघेलान में मर्ग क्रमांक 13/2026 धारा 194 BNSS के तहत 65 वर्षीय रुकमणि आदिवासी पत्नी स्व. भृगुपति आदिवासी निवासी देवमऊ झिरिया टोला की संदिग्ध मौत की जांच की जा रही थी।रुकमणि घर से गांव की ओर गई थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजनों द्वारा तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन 6 फरवरी की शाम करीब 5:30 बजे गांव के तिरवई क्षेत्र में सरसों के खेत की मेड़ के पास उनका शव मिला, जिसके गले, चेहरे और सिर पर गंभीर चोट के निशान थे।
पुलिस जांच में सामने आया कि रुकमणि की मौत गला घोंटकर की गई हत्या है।
जांच और खुलासा
सायबर सेल की मदद से मोबाइल डिटेल, आसपास के गवाहों और संदिग्धों से पूछताछ की गई। जांच में कयामत रावत और भारती उर्फ कंचन रावत पर संदेह गहराया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि कयामत रावत का अपनी मामी भारती उर्फ कंचन के साथ अवैध संबंध था, जिसे मृतिका रुकमणि ने देख लिया था। सामाजिक और पारिवारिक बदनामी के डर से कयामत ने अपनी नानी को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
आरोपी ने बताया कि जब रुकमणि शौच के लिए जा रही थीं, तब उसने तिरवई सरसों के खेत के पास उन्हें पकड़कर गिराया, हाथ और कड़े से सिर व चेहरे पर हमला किया और तार से गला घोंटकर हत्या कर दी।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
1. कयामत रावत, पिता शिवबहादुर रावत, उम्र 20 वर्ष, निवासी रगौली थाना सेमरिया जिला रीवा (हाल निवासी देवमऊ झिरिया टोला, थाना रामपुर बाघेलान
2. भारती उर्फ कंचन रावत, पति अमरजीत रावत, उम्र 25 वर्ष, निवासी देवमऊ झिरिया टोला, थाना रामपुर बाघेलान
Back to top button