कटनीमध्य प्रदेश

माधवनगर में राइस मिल में आग से मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद पाया काबू, कोई जनहानि नहीं

कटनी, यशभारत। माधवनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रॉबर्ट लाइन स्थित सतरामदास करमचंद राइस मिल में आज दोपहर आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
प्रभारी फायर निरीक्षक शैलेंद्र दुबे ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही तीन दमकल वाहन अमले के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किए गए। मौके पर पहुंचकर दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। राइस मिल परिसर में बड़ी मात्रा में संग्रहित ज्वलनशील धान की भूसी को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर आग को फैलने से रोकने के प्रयास किए गए, ताकि आसपास के औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं आवासीय क्षेत्रों को किसी भी संभावित क्षति से सुरक्षित रखा जा सके।
दमकल दल द्वारा उच्च दाब (हाई प्रेशर) से पानी की बौछार एवं आवश्यक उपकरणों की सहायता से निरंतर कार्रवाई की गई। तीन दमकल वाहनों के माध्यम से दो ट्रिप पानी पहुंचाकर आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button